Home अपडेट टूटे रिश्तों को जोड़ने फैमिली कोर्ट की अनूठी पहल, किलकारी कक्ष में...

टूटे रिश्तों को जोड़ने फैमिली कोर्ट की अनूठी पहल, किलकारी कक्ष में मनाया गया निहाल का जन्मदिन

परिवार न्यायालय में बालक निहाल का जन्मदिन मनाया गया।

फैमिली कोर्ट में आज निहाल नाम के बच्चे का सातवां जन्मदिन मनाया गया। निहाल के माता-पिता के बीच लम्बे समय से अनबन चल रही है। अब उनके बीच तलाक की स्थिति आ चुकी है। निहाल और उसकी बहन मां के पास है। इस बीच निहाल का जन्मदिन आया। आज वह 7 साल का हो गया। फैमिली कोर्ट ने उसका जन्मदिन मिलकर मनाया और उसे ढेर सारे उपहार दिए।

फ़ैमिली कोर्ट परिसर स्थित किलकारी में निहाल के पिता द्वारा केक काट कर उपहार दिया गया। आपको बता दें कि दिसम्बर 2017 को पूरे देश में एक अभिनव पहल शुरुआत बिलासपुर फ़ैमिली कोर्ट द्वारा की गई थी।

इसमें विवादित परिवार के बच्चों और नवजात शिशु की देखभाल व सुविधा हेतु किलकारी कक्ष बनाए गए हैं। फैमिली कोर्ट दो परिवारों के बीच के विवाद को सुलझाने का कार्य करती है। इस कार्य में प्रधान जज विनोद कुजूर अतिरिक्त जज आलोक कुमार का  सहयोग रहा है। इसके अलावा परामर्श दाता सत्यभामा अवस्थी, क़ुरैशी, टी आर कश्यप व फ़ैमिली कोर्ट के सभी सदस्यों का सहयोग रहा है।

NO COMMENTS