कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय ने दागे चुभते सवाल…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडे ने नगर प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के रोमानिया के राजदूत से निवेश की चर्चा और विदेशी उद्योगों को आकर्षित करने की बातों को लेकर कहा कि शहर की आम समस्याएं तो संभल नहीं रहीं, विदेशी निवेशकों से क्या उम्मीद रखें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास का हमेशा समर्थन करती है लेकिन पिछले 15 सालों में प्रदेश में क्या विकास हुआ है, यह जनता के सामने है। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने मंत्री अमर अग्रवाल से विकास को लेकर कुछ सवालों का जवाब मांगा है –

-पिछले 10 सालों से सीवरेज योजना क्यो पूर्ण नहीं हुई है इससे कई लोगों की जान चली गई।

-ट्रीटमेन्ट प्लांट क्यों खराब पड़ा है, उसको क्यों बनाया गया था और उसकी उपयोगिता क्या थी?

-अमृत मिशन योजना का कार्य क्यों बंद किया गया और उसमें कितने करोड़ की खरीदी की गई?

-अरपा विकास प्राधिकरण में आज तक एक ईंट भी क्यों नहीं रखी गयी?

-नसबंदी कांड में मृतक महिलाओं के परिजनों के लिए क्या किया गया है इसमें दोषियों को सज़ा मिली?  -बिलासपुर- रायपुर हाइवे 15 सालों में क्यों नहीं बनाया गया?

– शहर के कितने बेरोजगारों को 15 साल में नौकरी मिली है?

– शहर में गंदे पानी के कारण कितने लोग पीलिया डायरिया और डेंगू की चपेट में आकर मर गए?

-भदौरा कांड में अब तक दोषी लोग क्यों नहीं पकड़े गए हैं और कितने वर्षों तक वो आज़ाद घूमेंगे?

-तिफरा फ्लाई ओवर क्यों संकरा बनाया गया था?

-शहर के मास्टर प्लान में इतना विलंब क्यों हुआ था?

-साफ सफाई में पुरस्कार तो मिल गया लेकिन बारिश में पानी शहर में क्यों भर जाता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here