Home अपडेट सोनिया गांधी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, पेन्ड्रा के युवक के...

सोनिया गांधी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, पेन्ड्रा के युवक के खिलाफ जगदलपुर थाने में एफआईआर

बिलासपुर। सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जगदलपुर के सिटी कोतवाली में पेन्ड्रा,  बिलासपुर के युवक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। युवक पेन्ड्रा का रहने वाला है। पुलिस ने जगदलपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल झज्ज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे ने जानकारी दी है कि जगदलपुर महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज  की शिकायत पर एक युवक हेमराज राठौर के खिलाफ जगदलपुर सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया है।

एफआईआर में कमल झज्ज ने कहा है कि उनकी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ ना केवल आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है। बल्कि फोटोशाप कर अश्लील तस्वीर भी साझा की गई है। इससे वह एक महिला होने के नाते अपमानित महसूस कर रही हैं। कमल झज्ज ने अपने एफआईआर में बताया है कि युवक ने अपने फेसबुक स्टेटस में भारतीय जनता पार्टी दर्ज किया है। वह जनपद सदस्य का भी चुनाव लड़ चुका है।

कमल झज्ज की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 292,509(ख) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया है।

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आलोक दुबे,  जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं विधि कांग्रेस जगदलपुर के अध्यक्ष अवधेश कुमार झा के साथ महिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे।

 

 

NO COMMENTS