Home अपडेट सावन के पहले सोमवार शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़  

सावन के पहले सोमवार शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़  

शिव मंदिर में आज विशेष पूजा हुई। सरकंडा स्थित मंदिर का दृश्य।

सावन माह के पहले सोमवार सुबह से ही शहर के मंदिरों, शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में नंदीश्वर महादेव सरकंडा में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

सावन के पहले सोमवार शहर के सभी मंदिरों में श्रद्वालु सुबह से ही पूजा अर्चना कर महादेव को दूध चढ़ाते दिखाई दिए। बेल पत्र और धतूरे का बीज भी अर्पित किया गया। श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर हर हर महादेव की जय जयकारा करते रहे। मंदिरों में शाम तक तांता लगा रहा, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी थी। अनेक लोगों ने आज सावन सोमवार के अवसर पर किए जाने वाले उपवास की शुरूआत की।

NO COMMENTS