Home अपडेट गांधी विचार यात्रा में कुपोषण खत्म करने का संदेश लेकर रामधुन गाते...

गांधी विचार यात्रा में कुपोषण खत्म करने का संदेश लेकर रामधुन गाते निकले कांग्रेसजन, लोगों की समस्याओं को भी सुना

गांधी विचार यात्रा, सिटी कोतवाली के पास।

बिलासपुर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी विचार विचार यात्रा के तहत चौथे दिन मध्यनगरीय चौक में पार्षद मंजू त्रिपाठी के निवास होते ही जनसम्पर्क शुरू किया गया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने गांधीजी का जीवन परिचय बांटा और जनता की समस्याएं भी सुनीं।

रामधुन के साथ यात्रा मध्यनगरीय चौक के ब्लाक अध्यक्ष व पार्षद तैय्यब हुसैन के नेतृत्व में शुरू की गई। उनके साथ शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे, टाटा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव जावेद मेमन आदि भी थे। यात्रा मिशन हास्पिटल, सिम्स चौक, जूनी लाईन सदर बाजार, किशन चौक, खपरगंज, कालीमंदिर चौक, होते हुये मध्यनगरी चौक में ही समाप्त हुई।

पार्षद तैयब हुसैन ने इस मौके पर कहा कि गांधीजी की 150वीं जयंती पर यह विचार पदयात्रा निकाली गई है। उनकी चिंता में समाज के अंतिम व्यक्ति रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने 2 अक्टूबर से कुपोषण खत्म करने का अभियान प्रारंभ किया है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में कुपोषण खत्म करने का अभियान चलेगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों को मजबूत किया जायेगा और मितानिनों के कार्यों पर भी नज़र रखेंगे।

घरों से निकलकर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और साथ में शामिल भी होते गये। गांधी विचार यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में  राकेश शर्मा, मंजू त्रिपाठी, पंचराम सूर्यवंशी, शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, सीमा सोनी, शेखर मुदलियार, अर्जुन सिंह, अनिकेत सिंह, सीताराम जायसवाल, स्वप्निल शुक्ला, सुदेश नंदनी, मो. आकिद, शेख मोइनुद्दीन, बद्री यादव, अफरोज बेगम, वीरेन्द्र सारथी, लक्की परिहार, भरत जोशी, काजू दीक्षित, घर्मेश शर्मा, बाटू सिंह, हरवेन्द्र शुक्ला, संदीप वाजपेयी, सोनू सिंह, आरिफ अली, लल्ला, रवि ठाकुर, इमरान खान, रमजान गौरी, वकार खान, अंकित भिसेन, संकी तिवारी, केशव गोरख, सोनू ठाकुर, आदि शामिल थे।

NO COMMENTS