बिलासपुर। स्कूल के एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक शैलेष पांडेय ने सभी 1000 बच्चों को अपने वेतन से नया जूता देने की घोषणा की है। इसका खर्च वे अपने वेतन से उठाएंगे। उन्होंने छात्रों की मांग पर इस स्कूल को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम में अपग्रेड करने की घोषणा की, जिस पर शासन 3 से 4 करोड़ रुपये खर्च करेगा। स्कूल के विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी उन्होंने राशि देने की घोषणा की।

विधायक पांडेय ने पं. रामदुलारे दुबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पाठ्योत्तर कौशल विकास प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान उन्होंने शाला के सभी एक हजार बच्चों को जूते देने की घोषणा की। इसका खर्च वे अपने वेतन से उठाएंगे। विधायक ने कंप्यूटर, प्रिंटर और आधुनिक तकनीकी सामग्री के लिए 5 लाख रुपये विधायक निधि से दिए। छात्रों की मांग पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट और उनकी मंशा के अनुरूप इस शाला को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम अंग्रेजी स्कूल के रूप में उन्नत किया जाएगा। प्राचार्य की मांग पर उन्होंने कहा कि शाला के विकास में राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शाला की जमीन से बेजा कब्जा हटाकर यहां साइकिल स्टैंड बनाया जाएगा। वार्ड के नागरिकों ने मुक्तिधाम चौक में सरकंडा पुल के नीचे जाम की स्थिति से निपटने के लिए डिवाइडर लगाने की मांग की।

बच्चों ने छत्तीसगढ़ी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य निशा तिवारी तथा पूर्णिमा मिश्रा ने विधायक अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज सांस्कृतिक एवं पाठ कोत्तर कौशल विकास तथा खेल प्रतियोगिता में कई बच्चों ने भाग लिया। इनमें रस्सी दौड़, जलेबी दौड़ ,बोरा दौड  और चम्मच दौड समेत कई प्रतियोगिताएं हुई।  प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विधायक शैलेश पांडे ने सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिए। बोरा दौड़ मे विवेक यादव तथा गोपाल पांडे चम्मच दौड़ में निधि केवट तथा फैसी यादव सुई धागा में निशान  तथा निधि केवट लंबी दौड़ में तुषार प्रधान जलेबी दौड़ में नितिन श्रीवास, सुई धागा में प्रीति साहू तथा चम्मच दौड़ में अंजू ने बाजी मारी है। अलग-अलग वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रोशन साहू, आर्यन खरे, रजनी रात्रे सुई धागा में कुश कुमार साहू, आदित्य चौहान, रस्सी कूद में मोहन सिंह ठाकुर, 1000 मीटर दौड़ में कृष्णा यादव तथा कुर्सी दौड़ में विकास निषाद, संजय मरकाम और सुषमा साहू प्रथम स्थान पर थे। शैक्षणिक वर्ष 21-22 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 12वीं के छात्र अंकित सिंह तथा 10वीं के मोहित को विधायक ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्कूल समिति की सीमा शुक्ला, आशा सिंह, प्राचार्य निशा तिवारी, राजू शर्मा, रीता मजूमदार, भारत जुरयानी, अर्चना दुबे, प्रीति गंधर्व, पूर्णिमा मिश्रा, सुदेश दुबे, अमित नामदेव, अनुराधा, रिंकू छाबडा के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here