Home अपडेट हैंड्स ग्रुप के साथ बालिका गृह की बच्चियों ने मनाई दिवाली, पिकनिक,...

हैंड्स ग्रुप के साथ बालिका गृह की बच्चियों ने मनाई दिवाली, पिकनिक, झूले और रोमांचक खेलों का पिकनिक में उठाया आनंद

बालिका गृह की बच्चियों के साथ दीपावली मनाते हुए हैंड्स ग्रुप के सदस्य।

बिलासपुर। घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर लें, किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाये…। इसी तर्ज पर हैंड्स ग्रुप ने बालिका गृह सरकंडा की 60 बालिकाओं के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं।

समाज सेवा विशेषकर नेत्रदान में क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाले हैंड्स ग्रुप के युवाओं ने बीते मंगलवार को वंडर वर्ल्ड पार्क में दिवाली का पर्व इन बच्चियों के साथ धूमधाम से मनाया। हैंड्स ग्रुप ने विगत वर्षों की तरह प्रयास किया कि इन बच्चियों को भी सबकी तरह हर तरह की खुशी मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ उनके साथ दिवाली मनाई गई। हैंड्स ग्रुप के हर सदस्य ने अपने पूरे परिवार के साथ बालिका गृह की बालिकाओं के साथ दिवाली धूमधाम से मनाई। बालिकाओं ने झूले और डांसिंग और वंडर वाल में उपलब्ध खेल सामग्रियों और रोमांचक यंत्रों का आनंद उठाया। बालिकाओं ने सभी के साथ दोपहर का भोज भी किया। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए भोजन में थाली और कटोरियां पत्तों की रखी गई थी।

हैंड्स ग्रुप के संरक्षक अभिषेक विधानी, अध्यक्ष अविनाश आहूजा, सचिव विवेक कोटवानी, कोषाध्यक्ष पंकज असरानी, मनोहर वाधवानी, सुनील तोलानी, श्याम सुखीजा, मनीष बुधवानी, नीरज जगयासी, दिनेश नागदेव, एकता खुशलानी, अंजलि पोपटानी ,राजा सुखीजा, विकास जीवनानी, अजय खुशलानी, कमल हरिरामानी, नरेंद्र विधानी व अन्य मौजूद थे।

NO COMMENTS