Home अपडेट हॉकी टीम 41 साल बाद सेमीफाइनल में, ब्रिटेन को 3-1 से हराया,...

हॉकी टीम 41 साल बाद सेमीफाइनल में, ब्रिटेन को 3-1 से हराया, पीवी सिंधु ने दिलाया दूसरा पदक

ओलम्पिक हॉकी टीम, भारत ने ब्रिटेन को हराया।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक का 10वां दिन भारत के लिए खास साबित हुआ। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया। सिंधु ने बैडमिंटन के महिला एकल में कांस्य पदक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। इसके साथ ही वह दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गईं।
पुरुष हॉकी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत और ग्रेट ब्रिटेन को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 41 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ओलम्पिक के सेमी फाइनल में पहुंची है।
सिंधु ने जीता कांस्य पदक
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु अब दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया और इतिहास रचने में कामयाब रहीं।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के ग्रुप मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़कर टीम ने बाकी सभी मैचों में प्रभावित किया। अब भारतीय टीम को क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ना है और यहां जीतते ही वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर टीम आज का मुकाबला जीत लेती है तो 41 साल बाद वह ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
हालांकि बॉक्सिंग में भारत को जबरदस्त झटका लगा है।  बॉक्सर सतीश कुुमार 91 किग्रा भार वर्ग में उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से हार गए। जालोलोव ने भारतीय मुक्केबाज को 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के साथ सतीश का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया।

NO COMMENTS