Home अपडेट देश के 9 राज्यों के 48 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी कबड्डी खेलने कोटा...

देश के 9 राज्यों के 48 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी कबड्डी खेलने कोटा पहुंचेंगे, आयोजन सोमवार से

प्रशासनिक भवन,सीवीआरयू।

डॉ. सी वी रामन विश्वविद्यालय का आयोजन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन (एआईयू) के ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सीवी रामन यूनिवर्सिटी में 29 अक्टूबर से एक नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें देश के 9 राज्यों के 48 विश्वविद्यालयों की कबड्डी टीमें भाग लें रही है।

डॉ. सी वी रामन विश्वविद्यालय में  देश के ईस्ट जोन के विश्वविद्यालयों में मेजबान छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश हैं। ये सभी विश्वविद्यालय ईस्ट जोन कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कुलसचिव गौरव शुक्ला बताया कि  इस दौरान कुल इसमें 50 मैच खेले जाएंगे। पहले दिन 16, दूसरे दिन 20, तीसरे दिन 12 और चौथे दिन 6 मैच होंगे। 28 दिसंबर से टीमों का आना शुरू हो जाएगा। खिलाडि़यों के रहने और अन्य सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाडी, कोच और अधिकारी मिलाकर लगभग एक हजार लोग विश्वविद्यालय में रहेंगे। राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार कबड्डी के लिए दो मैदान तैयार किए गए हैं, जिनमें मैंच होंगें।

कुलपति प्रो.आर.पी.दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए विश्वविद्यालय हमेशा प्रयासरत है, और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों पर भी  विशेष ध्यान दिया जाता है। कुछ समय पहले यहां कैंप विश्वविद्यालय में लगाया गया था, जिसमें देश भर के सभी राज्यों के एनसीसी केडेड्स शामिल हुए थे। 15 दिनों तक यहां उन्हें सेना के जवानों ने प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद अब एआईयू की कबड्डी ने मेजबानी दी है, ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को सीखने का अवसर मिलता है।

 

NO COMMENTS