Home अपडेट गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन युदुनंदन नगर में...

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन युदुनंदन नगर में कीर्तन दीवान सजाया गया

प्रकाश पर्व पर यदुनंदन नगर में सजा कीर्तन दीवान।

बिलासपुर। गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव के पंच दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को 11 से दोपहर तीन बजे तक श्री गुरु सिंह सभा यदुनन्दन नगर में कीर्तन दीवान सुबह सजाया गया।

यहां पर पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई सरबजीत सिंह पटना वाले एवं भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले ने कीर्तन किया पश्चात् हेड ग्रंथी मान सिंह बडला ने सरबत के भले के लिये अरदास की। यहां समूह साध संगत के लिये लंगर की व्यवस्था रखी गई थी

रात को कीर्तन दीवान गुरुनानक स्कूल के शानदार पंडाल में सजाया गया, जहां पर हजूरी रागी जत्था गुरशेर सिंह, सरबजीत सिंह पटना वाले, सतपाल सिंह दिल्ली वाले ने साध संगत को  कीर्तन रसपान कराया। यहां समूह साध संगत के लिये लंगर रखा गया

रविवार को सिरगिट्टी गुरुद्वारा में कीर्तन दीवान सजाया जावेगा एवं रात का दीवान गुरुनानक स्कूल के आकर्षक पंडाल में सजेगा जहां पर कीर्तन उपरांत लंगर रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि  सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव की तैयारियां दयालबंद गुरुद्वारा कमेटी द्वारा बहुत बड़े पैमाने पर की गई है।

शुक्रवार को शहर में ऐतिहासिक नगर कीर्तन निकाला गया था तथा मंगलवार 12 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

NO COMMENTS