बिलासपुर। जनवादी लेखक संघ का द्वितीय राज्य स्तरीय अधिवेशन 10 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है जिसे प्रसिद्ध कथाकार गुलशेर खां शानी को समर्पित किया गया है।

नारायण गेस्ट हाउस नारायण प्लाजा में 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण राम प्रकाश त्रिपाठी (भोपाल) देंगे। शानी स्मृति कथा सम्मान वरिष्ठ कथाकार शीतेन्द्र नाथ चौधरी को दिया जायेगा। इस मौके पर एक विशेष सत्र होगा जिसमें ‘शानी का रचना संसार’ पर चर्चा होगी। इस सत्र के मुख्य वक्ता वरिष्ठ कथाकार, नाटककार और पत्रकार फिरोज शानी (दिल्ली) होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता रामप्रकाश त्रिपाठी करेंगे। दोपहर 2.30 बजे  उपस्थित कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा।

गुलशेर ख़ाँ शानी का जन्म 16 मई 1933 को जगदलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी लेखनी का सफ़र जगदलपुर से आरंभ कर ग्वालियर और फिर भोपालदिल्ली तक तय किया। वे ‘मध्‍य प्रदेश साहित्‍य परिषद’, भोपाल के सचिव और परिषद की साहित्यिक पत्रिका ‘साक्षात्कार’ के संस्‍थापक-संपादक रहे। दिल्‍ली में वे ‘नवभारत टाइम्स‘ के सहायक संपादक भी रहे और साहित्य अकादमी से संबद्ध हो गए। साहित्‍य अकादमी की पत्रिका ‘समकालीन भारतीय साहित्‍य’ के भी वे संस्‍थापक संपादक रहे थे। इस संपूर्ण यात्रा में शानी साहित्‍य और प्रशासनिक पदों की उंचाईयों को निरंतर छूते रहे। 10 फरवरी 1995 को उनका निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here