Home अपडेट पति की खुदकुशी के बाद उसी कमरे में पत्नी ने भी फांसी...

पति की खुदकुशी के बाद उसी कमरे में पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी

प्रतीकात्मक छवि।

बिलासपुर । मस्तूरी में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ घंटे के बाद उसी कमरे में पत्नी ने फांसी लगकर अपनी जान दे दी।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के लावर ग्राम में रविन्द्र महिलांगे (35 वर्ष) ने रविवार की दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पता चला कि वह शराब का आदी हो गया था जिसके चलते उसका पत्नी और परिवार वालों से अक्सर विवाद होता था। पत्नी आशा (30 वर्ष) इसे देखकर व्यथित थी। पुलिस के आने के बाद परिवार के लोगों ने उसे अपने पास ही रखा था और वे उसे ढांढस बंधा रहे थे। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। रात करीब दो बजे परिवार वालों से बचते हुए मृतक की पत्नी उसी कमरे में चली गई जहां पति ने फांसी लगाई थी। वहां उसने भी फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। सोमवार को दोपहर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

NO COMMENTS