बिलासपुर। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिक्ख धर्म के 9वें गुरु, गुरु तेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में 8 दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय एक सन्देश यात्रा निकाली जायेगी, जिसमें हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादर जी द्वारा दिए गए बलिदान और समर्पण शौर्य की गाथा को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही इस संदेश यात्रा में समकालीन ऐतिहासिक धरोहर अस्त्र-शस्त्रों के भी दर्शन कराए जाएंगे।

आज राजा भवन में सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ की एक बड़ी बैठक आहूत की गई जिसमे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्दर सिंह छाबडा,  सिक्ख समाज के प्रदेश संयोजक सुरेन्दर सिंह छाबड़ा, बिलासपुर जोन प्रमुख चरनजीत सिंह गंभीर, एव प्रदेश के विभिन्न गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्षों की उपस्थिति में सन्देश यात्रा की तैयारी लिए पूरे छत्तीसगढ़ को अलग अलग जोन में बांट कर प्रभारी नियुक्त किए गए।

यह सूची इस प्रकार हैः- भिलाई – जसबीर सिंह खनूजा, दुर्ग- रश्मित सिंह खुराना, राजनांदगांव-नरेन्द्र सिंह चावला, डोंगरगढ़-महेन्द्र सिंह छाबड़ा, थान खम्हरिया-कल्याण सिंह पसरीजा, बेमेतरा-परमजीत सिंह सलूजा, नवागढ़ -हरजीत सिंह गुम्बर, मुंगेली-कुलवंत सिंह गुम्बर राजू, लोरमी -परमजीत सिंह अजमानी, पंडरिया- गुरदीप सिंह टुटेजा, कवर्धा-भूपेंद्र सिंह मक्कड़, पथरिया-हरजीत सिंह छाबड़ा, तखतपुर-तेजिंदर सिह होरा, सरगांव-हरजीत सिंह छाबड़ा, बिल्हा-हरदीप खुराना, बिलासपुर-निरंजन सिह खनूजा, पाली-रघुबीर सिह छाबड़ा,  कटघोरा-जसमीत सिह चावला मंगी, कोरबा-महेंदर सिह चावला, पेंड्रा रोड-इंदरजीत सिह छाबड़ा जूनियर, चिरमिरी-सतपाल सिंह खनूजा, मनेन्द्रगढ़-मंजीत सिंह सलूजा, विश्रामपुर-सोनू सलूजा, अम्बिकापुर-इंदरजीत सिह छाबड़ा सीनियर, पत्थलगांव-नरेन्द्र सिंह चावला, रायगढ़-रिपुदमन सिंह पुसरी, सारंगढ़-बलविंदर सिंह अरोरा लवली, सराईपाली-अमरजीत सिंह छाबड़ा, बसना-त्रिलोचन सिह टुटेजा, पिथौरा-बलजीत सिंह होरा,  झलप-जसबीर सिंह चावला, खरियार रोड-गुरमीत सिंह गुरदत्ता, बागबाहरा-हरजीत सिंह अजमानी,  महासमुंद-सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, राजिम-महेंदर सिह सलूजा, धमतरी-कुलदीप चावला, अभनपुर-मनविंदर सिह गांधी, आरंग-गुरमीत सिंह चावला बिट्टू, खरोरा -सुरजीत सिंह छाबड़ा,  बलौदाबाजार-मनोज छाबड़ा, भाटापारा-कुलदीप सिह सलूजा तथा सिमगा- सुरेंद्र सिंह अजमानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here