बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को शामिल किया गया है। इस समिति में वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला को भी लिया गया है।

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव का नाम प्रदेश स्तरीय समिति में नहीं है जबकि दो महामंत्री इस समिति में हैं। एक अन्य विधायक रश्मि सिंह ठाकुर भी समिति में नहीं ली गई हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनावों के लिए चुनाव अभियान समिति गठित की है, जिसमें पदाधिकारियों, मंत्री और विधायकों सहित 45 लोग शामिल हैं। यह समिति टिकट वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इस सूची में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय का ही जिले से शामिल है। इसके अलावा पूर्व सांसद करुणा शुक्ला भी रखी गई हैं।

सूची में पी.एल.पुनिया, मोहन मरकाम, भूपेश बघेल, डॉ. चंदन यादव, मोतीलाल वोरा, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, डॉ. शिवकुमार डहरिया, मो. अकबर, प्रेमसाय सिंह, कवासी लखमा, उमेश पटेल, अमर जीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार, अनिला भेड़िया, छाया वर्मा, दीपक बैज, ज्योत्सना महंत, अरविन्द नेताम, पी.आर.खूंटे, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, देवेन्द्र यादव, अरुण वोरा, विकास उपाध्याय, रेखचंद जैन, डॉ. विनय जायसवाल, प्रकाश नायक, रामगोपाल अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, गुरुमुख सिंह होरा, गिरीश देवांगन, राजेश तिवारी, शैलेष नितिन त्रिवेदी, आर. पी. सिंह, फूलोदेवी नेताम, अरुण ताम्रकार, पूर्णचंद्र पाढ़ी और आकाश शर्मा शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र समिति भी बनाई है, जिसमें शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर को रखा गया है।

बिलासपुर के चुनाव प्रभारी धनेन्द्र साहू बनाये गये हैं। कोरबा के लिए अटल श्रीवास्तव को, जांजगीर से विजय केशरवानी तथा मुंगेली से बैजनाथ चंद्राकर को प्रभारी बनाने की घोषणा पहले की जा चुकी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here