बिलासपुर। सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव का 552 वां प्रकाश पर्व 19 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज सुबह एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जो गुरुद्वारा गोंडपारा से निकलकर गुरुद्वारा दयालबंद पहुंचा।

रास्ते में जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत व प्रसाद का वितरण किया गया।

इसमें बच्चों और बड़ों ने शबद गायन किया। गतका और विशेष बैंड का भी प्रदर्शन किया। बच्चों ने गतका की आकर्षक  प्रस्तुति देकर गुरु के प्रति श्रद्धा व आस्था के भाव का प्रदर्शन किया।

सभी संगत के लिए नगर कीर्तन में विशेष ड्रेस सफेद व केसरी रंग का था, जो विशेष आकर्षण रहा।
19 नवंबर को आने वाले गुरु पर्व के उपलक्ष्य में आज शाम से विशेष कीर्तन दीवान सजा लिया गया है, जिसमें दरबार साहब से भी कीर्तनी हाजिरी दे रहे हैं।
श्री सुखमणि साहिब सर्किल की अध्यक्ष दलजीत कौर ने बताया कि नगर कीर्तन को सफल बनाने में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा व समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here