भाजपा ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निकाली संकल्प यात्रा

बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई भाजपा की संकल्प यात्रा में सांसद अरूण साव ने कहा कि गांधी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही पूरा कर रही है। गांधी जी सदैव शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ लोगों में जागृति लाते रहे। उनके विचारों और आदर्शों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देने का सुझाव गांधीजी ने दिया था लेकिन कई दशक देश में कांग्रेस सिर्फ महात्मा गांधी के नाम पर सत्ता का सुख भोगती रही। देश की आजादी में प्रत्येक नागरिक ने भाग लिया पर तत्कालीन नेताओं ने इसे आजादी के बाद राजनैतिक संगठन बना दिया। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में अनेक जनकल्याण की योजनाओं को लागू कर गांधीजी के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है।

गांधी संकल्प यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, हटरी चौक, श्याम टॉकिज, मानसरोवर चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, किशन चौक, सदर बाजार करोना चौक, सिम्स चौक, जूनी लाईन, संतोष लॉज, मध्य नगरी चौक, पुराना लोकस्वर प्रेस रोड, तेलीपारा, तेलीपारा मुख्य मार्ग, अजीत होटल, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैण्ड पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा की शुरूवात गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ की गई।

इस मौके पर पूजा विधानी, अरविंद बोलर, जुगल अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, संदीप दास, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, अशोक विधानी, धीरेन्द्र केशरवानी, विनोद सोनी, दीपक सिंह ठाकुर, महेश चंद्रिकापुरे, बेनी गुप्ता, उमेश यादव, मनीष शुक्ला, विजय ताम्रकार, योगेश बोले, जयश्री चौकसे, राजेन्द्र भंडारी, राजेश रजक, राजेश मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, दुर्गा सोनी, उदय मजूमदार, श्याम साहू, वल्लभ राव, दिनेश देवांगन, श्रीकांत सहारे, जगदीश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, बबलु पमनानी, राजेश सिंह, रवि गोयल, आनंद तिवारी, विभा गौरहा, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, विकास मिश्रा, नारायणगिरी गोस्वामी, किशोर यादव, अशोक मिथुन, पल्लव धर, संतोष सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, हरि गुरूंग, रंगा नादम, पंकज तिवारी, दाऊ शुक्ला, प्रदीप कश्यप, अंजना वर्मा, सुकांत वर्मा, आदित्य तिवारी, नवीन उभरानी, रोहित मिश्रा, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, कृष्णमोहन पाण्डेय, जसपाल अजमानी, लाला भाभा, बबीता ताम्रकार, सुधा गुप्ता, अरूणा दीक्षित, किरण सिंह, अन्नपूर्णा तिवारी, राकेश मिश्रा, आलेख वर्मा, केदार खत्री, प्रकाश यादव, इंशु गुप्ता, भरत मंगवानी, विजय छुगानी, सन्नी रजक, लक्ष्मण राव, शरद यादव, गोविंद नायडू, राजू खान, मिर्जा शाहिद बेग, प्रवीण तिवारी, कैलाश गुप्ता  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here