कर्मचारी संगठनों ने आठ जनवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर भी चर्चा की

बिलासपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारियों के संगठनों के तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में सुनीता द्विवेदी को परिमंडल के बिलासपुर संभाग से आल इंडिया वूमेन कमेटी का मेम्बर निर्वाचित किया गया है।

प्रधान डाकघर बिलासपुर में दो नवम्बर को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रुप सी एवं डाकिया संगठन, ग्रामीण डाक सेवक, एम टी एस कर्मचारियों के द्वारा मुख्य डाकघर में दो नवंबर को शाम 6 बजे द्विवेदी का सम्मान समारोह रखा गया। कर्मचारी संगठनों के सचिवों और सदस्यों ने उनके निर्वाचन को गौरवपूर्ण बताया।

सम्मान समारोह को डाकपाल सिन्हा, परिमंडल सचिव जी आर साहू, सहायक परिमंडल सचिव सुनीता द्विवेदी, सम्भागीय सचिव मोने, विनय बाल्मीकी,बी डी मानिकपुरी, इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के मैनेजर राम जी एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सन्तोष शर्मा ,रजनीश गुप्ता, परिमंडल सचिव एस बी सी ओ ग्रुप, अमित दास ,रौशन कौशिक,विजय पटेल,विनय बाल्मीकी सम्भागीय सचिव पोस्टमेन ग्रुप , रेखा जाधव ,धीरेन्द्र घाटगे ,गंगा बंजारे, आनंद बाकरे व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

सम्मान समारोह में संगठनों ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और आठ जनवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here