Home अपडेट सीयू में जलवायु परिवर्तन पर हुआ लाइव कार्यक्रम का आयोजन…

सीयू में जलवायु परिवर्तन पर हुआ लाइव कार्यक्रम का आयोजन…

गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग में शुक्रवार ‘एक्सट्रीमइज द न्यू नार्मल‘ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। एक घंटे के लाइव कार्यक्रम मे सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, नई दिल्ली की निर्देशिका सुनीता नारायण ने विश्व में जलवायु परिवर्तन की स्थिति और इसके दुष्परिणाम पर विचार करने का जोर दिया। उन्होने बताया कि वर्तमान की पर्यावरण संबंधी असोचनीय घटनाएं अनियंत्रित जलवायु परिवर्तन को दर्शाता है और इसमें भारत भी शामिल है। इस दौरान विभाग के छात्र अभिषेक गोदी ने जलवायु परिवर्तन में अनियंत्रित आबादी में बढ़ोतरी पर सवाल पुछा। सवाल के जवाब में सुनिता नारायण ने छात्रों को जलवायु परिवर्तन मार्गदर्शिका पर विचार करने कहा। उन्होने वानिकी विभाग से मध्य भारत व छत्तीसगढ़ में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे पर सीएससी, नई दिल्ली के साथ मिलकर कार्य करने को कहा। इस लाइव कार्यक्रम में सीयू के अलावा देश के अन्य शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया।

NO COMMENTS