तखतपुर (टेकचंद कारड़ा) मेड़पार बाज़ार में हुई 54 गौ वंश की मृत्यु पर शांति के लिए आज बेलपान में नर्मदेश्वर प्रांगण में 54 हज़ार गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।

अनिष्ट की आशंका को देखते हुए तखतपुर को किसी भी तरह के अनिष्ट एवं अमंगल से बचाया जा सके इसलिए स्थानीय नागरिकों ने आज ये आयोजन किया। इसके अंतर्गत आज सुबह से ही गायत्री मंत्र का जाप किया गया।

उल्लेखनीय है की मेड़पार में ठूंस ठूंस कर भर दिए जाने के कारण 54 गायों ने दम घुटने से दम तोड़ दिया था।

उक्त कार्यक्रम में हर्षिता पाण्डेय, घनश्याम कौशिक, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप, बी आर महोबिया, विश्वनाथपटेल, प्रदीप कौशिक, रामचरण वस्त्रकार, दिलीप कोरी, कृष्ण कुमार साहू, एस व्ही गजबे, सुरेश पांडेय,  साधु राम कौशिक, सुकदेव कौशिक, नैनलाल साहू, ऋषि पटेल, सुधीर वर्मा, अश्वनी साहू, दिनेश साहू, काशी देवांगन, कोमल सिंह, ललिता कश्यप, दिलीप तोलानी, ज्ञान सिंह, ओंकार सोनी, संजय सोनी, परस राम साहू, विश्वनाथ यादव, दाऊ राम साहू, सुदर्शन गिरी, मूलचंद कौशिक, जितेंद्र साहू, प्रमोद शर्मा, अजय यादव, लवकुमार पांडेय, गोविंद कश्यप, सीताराम यादव और सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठजनों को शाल से सम्मानित किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here