बिलासपुर। राजभाषा सप्ताह 2020 के क्रम में राजभाषा विभाग जोनल कार्यालय की ओर से रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए काव्य एवं कहानी पाठ का आयोजन किया गया।

प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से कर्मचारियों के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें रामनाथ पंडित, टी.श्रीनिवास,  ममता राजपूत, दुर्गेश कुमार मेहर, आर.के. सिंह, संजय पांडेय, बिरेन कुमार व अनिरुद्ध प्रसाद ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निर्णायक खुर्शीद हयात एवं अतिया मसूद थीं। उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार इस मौके उपस्थित थे। दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे अधिकारियों के लिए काव्य एवं कहानी पाठ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें डॉ. सोमनाथ मुखर्जी, उप-मुख्य परिचालन प्रबंधक(कोचिंग),  कुमार निशांत, उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त(रेल सुरक्षा बल), प्रसेनजीत मजूमदार, उप-सचिव, डी.सी.मंडल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (आर.पी.), पी. प्रसाद राव, अपर महाप्रबंधक के निजी सचिव एवं अजय कुमार, सहायक कार्यकारी इंजीनियर प्रतिभागी थे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक व्यंग्यकार राजेन्द्र मौर्य एवं साहित्यकार महेश कुमार श्रीवास थे। इन दोनों साहित्यकारों से भी प्रतिभागियों के आग्रह पर अपनी प्रासंगिक रचना सुनाकर रेल कवियों एवं लेखकों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं संचालन विक्रम सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया तथा कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में राजभाषा विभाग के एन. के. पांडेय,  वरिष्ठ अनुवादक, पुषोत्तम कुमार गवेल, कनिष्ठ अनुवादक तथा सावन सिंह कंवर कार्यालय सहायक ने अहम् भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here