बिलासपुर। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा है की बिलासपुर में आदर्श पुलिसिंग दिखाई देगी। अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा।
करीब एक सप्ताह पहले सिंह का तबादला आदेश जारी हो गया था लेकिन वह एक रिफ्रेशर कोर्स के चलते लखनऊ प्रवास पर थे। आज सुबह रायपुर से रवाना होकर वे दोपहर 12:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। वे महामाया दर्शन के लिए रतनपुर भी गए। बिलासपुर पुलिस के जवानों ने उन्हें कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिला मुख्यालय में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी से परिचय भी प्राप्त किया।
दोपहर बिलासागुड़ी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिलासपुर में पुलिस आम जनता की कल्याण के लिए कार्य करेगी प्रयास रहेगा कि यातायात व्यवस्था सुचारू हो महिला अपराधों के प्रति सख्ती बरती जाएगी। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ चालान पेश करने में विलंब नहीं किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों और मीडिया से सहयोग भी मांगा।
रजनेश सिंह इससे पहले धमतरी और नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं वह एंटी करप्शन ब्यूरो में भी एसपी रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here