Home अपडेट रुद्रातिरुद्र महायज्ञ 3 दिसंबर से, तैयारियां अंतिम चरण में, पहुंचेंगे देशभर...

रुद्रातिरुद्र महायज्ञ 3 दिसंबर से, तैयारियां अंतिम चरण में, पहुंचेंगे देशभर के संत, विद्वान

रुद्रातिरुद्र महायज्ञ संत समागम बिलासपुर में 3 दिसम्बर से।

बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर में 3 दिसंबर से होने वाले रूद्रातिरूद्र महायज्ञ के लिए यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो गया है। दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष शारदानंद सरस्वती की अगुवाई में आयोजित इस महायज्ञ में देशभर के बड़े संत शामिल होंगे।

यज्ञ मंडप लगभग तैयार हो चुका है। रुद्रनगर परिसर की बाकी तैयारियां भी चल रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विशाल परिसर को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा रहा है। रविवार को महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती ने यज्ञ परिसर की सारी तैयारियों का अवलोकन किया। 2 दिसंबर को दोपहर 12 से से तिलक नगर, राम मंदिर परिसर से नगर निमंत्रण शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा निर्मला सदन, विनोबा नगर से प्रारंभ होगी। इसी दिन यज्ञ मंडप में प्रवेश, अग्नि स्थापन एवं देव प्रतिष्ठा होगी। मंत्रोचानर से गुंजायमान होगा आकाश यज्ञ के साथ-साथ 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से आचार्य राममूर्ति मिश्र कथा वाचन करेंगे। 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक दोपहर 2:30 से संत सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान प्रतिदिन शारदानंद सरस्वती द्वारा शिवार्चन- रुद्राभिषेक किया जायेगा। सुबह 6 बजे से श्रद्धालु उनसे मिल सकेंगे।

NO COMMENTS