बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने आज देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुम्बई से बुलाई गई लड़की और दलाल महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किय़ा है।

सिविल  लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरपारा मरारगली में एक लड़की व तीन लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद हैं। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने सीएसपी आरएन यादव से निर्देश लेकर स्टाफ के साथ वहां रेड डाला। लड़की के आधार कार्ड से मालूम हुआ कि वह मुम्बई की है और मार्च माह में आई थी। शुभम् विहार कॉलोनी में वह एक महिला के प स रहती थी जो उसे देह व्यापार के लिए भेजती थी। यहां से पुलिस ने राजा  शर्मा उर्फ दीपेश शर्मा, सूर्यकांत उर्फ मोनू पांडे, अजय उर्फ शुभम् शुक्ला को भी गिरफ्तार किया जो ग्राहक के रूप में यहां पहुंचे थे। एक अन्य आरोपी विजय साहू को भी गिरफ्तार किया गया है जो लड़कियों के लिए ग्राहकों से सौदा करता था। विजय साहू, राजा शर्मा की कार से ग्राहकों तक लड़कियों को पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपियों से एक बोलेनो कार, आठ मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल, एक स्कूटी, व नगद 15 हजार 200 रुपये जब्त किये गये हैं। उनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक ईशा ओगरे, एएसआई अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया, सुनीता अजगले,आर. तदबीर, जय साहू की टीम शामिल थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here