Home अपडेट तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से मिलकर 50 लाख का...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से मिलकर 50 लाख का बीमा कवर दिलाने की मांग रखी

जीपीएम कलेक्टर डोमन सिंह का स्वागत करते हुए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नेता।

कर्मचारी नेताओं की ओर से स्वागत भी किया गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही (सुमित जालान) छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने नव नियुक्त कलेक्टर डोमन सिंह से मिलकर कोरोना वायरस की ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा कवर दिलाने की मांग की।  उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी बेरियर, क्वारन्टीन सेंटर, ग्राम पंचायत दल, स्कूलों में लगी है वे काफी डरे हुए हैं। कर्मचारियों को जनपद पंचायत से सेनेटाइजर, मास्क, ग्लब्स, किट कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे कर्मचारी भयभीत हैं। इसके लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई। पहले से जिन शिक्षकों की ड्यूटी बेरियर एवं क्वारन्टीन सेंट्रो में लगाई गई है वे काफी दिनों से काम कर रहे है। साथ ही साथ उनके स्थान पर अन्य छूटे हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कमाल खान, उपाध्यक्ष आर पी अहिरवार, विनोद कुमार राय, सचिन तिवारी, मनीष त्रिपाठी, नागेंद्र त्रिपाठी, उपस्थित रहे।

जिला शाखा गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रतिनिधि मंडल ने नव-नियुक्त कलेक्टर डोमन सिंह से मिलकर कर्मचारी संघ की ओर से पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। उन्हें जिला शाखा का वार्षिक कैलेंडर, कर्मचारियों की आवाज, कर्मचारी संदेश पत्रिका भेंट भी की गई। पत्रिका में प्रांतीय महामंत्री विजय झा की तस्वीर देखते हुए कलेक्टर ने पुरानी याद ताजा करते हुए कहा कि  झा मेरे साथ काम कर चुके हैं।

NO COMMENTS