Home अपडेट बच्चा चोरी के शक में बनारस की महिला और वृद्ध को लोगों...

बच्चा चोरी के शक में बनारस की महिला और वृद्ध को लोगों ने पुलिस के हवाले किया, साथ में मिला डेढ़ साल का बालक

बनारस की संदिग्ध महिला व पुरुष से पूछताछ कर रही तखतपुर पुलिस।

तखतपुर। बच्चा चोरी के शक में बनारस के दो लोगों को नगर में घेरा गया और पुलिस के हवाले किया गया। बताया जाता है कि एक वृद्ध और महिला शहर में सुबह भिक्षा मांगते हुए घूम रहे थे। उनके पास तब कोई बच्चा नहीं देखा गया था। दोपहर 3:30 बजे शंकरनगर में इन दोनों के पास डेढ़ वर्ष का एक बच्चा साथ में दिखा। लोगों ने जब पूछताछ की तो पहले उन्होंने अपने आपको मुंगेली फिर बिलासपुर का होना बताया। गोलमोल जवाब मिलने से लोगों का संदेह बढ़ता गया।

इन दिनों बच्चा चोरी होने की अफवाह को देखते हुए शंकर नगर के पार्षद टेकचंद कारड़ा के घर के पास भीड़ इकट्ठा होने लग गई। पार्षद कारड़ा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ए एस आई पटेल मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और बच्चे की सही जानकारी नहीं देने पर दोनों को थाने ले जाया गया। अब महिला और पुरुष दोनों अपने आपको बनारस का बता रहे हैं। उनके पास एक मोबाइल भी है। भीड़ को देखकर उन्होंने मोबाइल से बैटरी अलग कर दी थी जिसके चलते शक लोगों का और गहरा गया। फिलहाल पुलिस उसे 112 में ले गई।  दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है।

 

NO COMMENTS