कोंडागांव। कोंडागांव में 14 साल की लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला है। परिजन को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। उसे अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह घटना भी धनोरा थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम ओडागांव में तीन दिन पहले 14 साल की लड़की का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं, परिजन ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

-आशंका है की लड़की को कॉल कर बुलाया गया

पुलिस को मौके से लड़की का मोबाइल बरामद हुआ है, लेकिन उसमें से सिम गायब है। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि लड़की को वहां किसी ने कॉल कर बुलाया होगा। फिलहाल, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। वह दुष्कर्म को लेकर भी चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here