Home अपडेट विजयपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष बने संतोष कश्यप, सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों...

विजयपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष बने संतोष कश्यप, सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चुनाव  

पार्टी नेताओं के साथ विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी विजयपुर मंडल, तखतपुर के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुए।

विजयपुर मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप को निर्वाचित किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी व चुनाव अधिकारी शंकर कंवर, दिनेश सिंह मरावी पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, छोटेलाल कौशिक, डॉ.एकांत मजूमदार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी देखेंः 
त्रेतानाथ पांडेय सर्वसम्मति से चुने गये तखतपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष
भोगल चुने गये भाजपा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष, आतिशबाजी और फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

NO COMMENTS