Home Uncategorized बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने वीरेन्द्र गहवई, उपाध्यक्ष विनीत व सचिव...

बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने वीरेन्द्र गहवई, उपाध्यक्ष विनीत व सचिव इरशाद अली निर्वाचित

वीरेन्द्र गहवई, अध्यक्ष बिलासपुर प्रेस क्लब।

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव आज उल्लास और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मतदान के जरिये हुआ। नई कार्यकारिणी में वीरेन्द्र गहवई अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष विनीत चौहान, सचिव इरशाद अली, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर एवं सह-सचिव भूपेश ओझा होंगे तथा कार्यकारिणी सदस्य के एक पद पर रितु साहू का चुनाव किया गया।
मतदान सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब भवन में सम्पन्न हुआ। इसके बाद वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किये गये। बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव दो वर्ष के लिये होता है। तिलक राज सलूजा की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह चुनाव आज कराया गया। सलूजा लगातार दो बार इस पद पर निर्वाचित हुए थे।
बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे पत्रकारों के हित में एकजुटता से कार्य करने की अपेक्षा की है।

NO COMMENTS