बिलासपुर। पेन्ड्रा-अमरकंटक क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण अरपा-भैंसाझार बैराज को खोलना पड़ा। आज सुबह 10 बजे से 700 क्यूमेक जल छोड़ा जा रहा है, जो बैराज साइट पर प्रवाह के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। इससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। शनिचरी रपटा टापो-टाप हो गया, जबकि नदी में पानी का प्रवाह तेज हो है।
जल संसाधन विभाग कोटा के कार्यपालन यंत्री ने नदी के आस-पास गतिविधियां करने वाले लोगो को सर्तकता बरतने का अनुरोध किया है। उन्होनें बताया कि बैराज का पूर्ण जल भराव क्षमता स्तर 302 मीटर तथा 22.168 क्यूमेक है।
वर्तमान में बैराज का जल स्तर 86.2 प्रतिशत है। बैराज से छोड़े जा रहे वर्तमान जल बहाव का दर 696.3 घन मीटर प्रति सेकण्ड है। नहर में छोड़े जा रहे कुल जल बहाव का दर 0.82 घन मीटर प्रति सेकण्ड है। नहर एस्केप में जा रहे जल प्रवाह का दर शून्य क्यूमेक, आगे नहर में जा रहे कुल जल प्रवाह का दर 0.82 क्यूमेक है। इस तरह नदी में बैराज से छोड़े जा रहे जल प्रवाह का दर वर्तमान में 696.3 क्यूमेक है। यह प्रवाह के अनुसार कम ज्यादा हो सकता है। इसलिए नदी के आस-पास सतर्कता बरतने कहा गया है।
दूसरी ओर मनियारी और आगर नदी में मुंगेली जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण जल स्तर बढ़ा है। लोरमी के कई वार्डों में पानी घुस गया है, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। तखतपुर में भी मनियारी नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here