Home अपडेट अवैध संबंध का राज खुला तो कर दी गला दबाकर हत्या, पत्नी...

अवैध संबंध का राज खुला तो कर दी गला दबाकर हत्या, पत्नी प्रेमी सहित गिरफ्तार

पति की हत्या की आरोपी महिला और उसका प्रेमी।

सक्ती। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

घटना जिले के हसौद थाने के गुंजियाबोड़ गांव की है। महिला चानेश्वरी साहू ने 28 मार्च को थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसका पति गणेश घर से कहीं चला गया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का अपने पड़ोस में रहने वाले प्रमोद साहू (23 वर्ष) से फोन पर अक्सर बातचीत होती है। इस बीच 30 मार्च को मृतक गणेश का शव नदी में तैरता मिल गया। छानबीन के बाद पता चला कि पति गणेश टाइल्स लगाने का काम करता है। वह जब भी घर पर नहीं होता था उसका प्रेमी प्रमोद घर आ जाता था। पति का इसे लेकर कई बार अपनी पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। घटना के एक दिन पहले रात के समय भी प्रमोद घर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी महिला चानेश्वरी और प्रमोद से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की तो राज खुल गया। प्रमोद घर लौटा तो उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इस पर मृतक का दोनों के साथ झगड़ा हुआ। तब दोनों आरोपियों ने गमछा बांधकर गले को घोट दिया। मौत के बाद देर रात उन्होंने शव को सोन नदी में ले जाकर फेंक दिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

NO COMMENTS