Home अपडेट रातों-रात सागौन के तीन सौ पेड़ काट डाले गये, भाजयुमो मोर्चा रतनपुर...

रातों-रात सागौन के तीन सौ पेड़ काट डाले गये, भाजयुमो मोर्चा रतनपुर में करेगा वन मंत्री का पुतला दहन

प्रतीकात्मक चित्र।

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रतनपुर में राज्य सरकार एवं प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन करेंगे।

भाजयुमो का आरोप है कि रतनपुर से खूंटाघाट के जंगलों में वन माफिया सागौन के तीन सौ पेड़ एक रात में काटकर ले गये। इसमें राज्य सरकार और वन विभाग की मिलीभगत है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महामंत्री दुर्गा कश्यप, लोकेशधर दीवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की न्यायिक जॉच की मांग करते हुए कहा कि सागौन की एक रात में कटाई हो जाना अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े करता है। इस घटना से जहां सरकार एवं वन विभाग मौन है। इसमें मिली भगत नजर आ रही है। इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 22 नवम्बर शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे वन विभाग कार्यालय के सामने रेस्ट हाउस रतनपुर में राज्य सरकार के वन मंत्री का पुतला दहन करेंगे। युवा मोर्चा के नेताओं ने समस्त कार्यकर्ताओं को पुतला दहन स्थल रतनपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

NO COMMENTS