बिलासपुर. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज रसोई गैस, पेट्रोल डीजल व खाद्य वस्तुओं की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ गंगा पेट्रोल पम्प डीपी विप्र महाविद्यालय के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा मोदी सरकार के आने से देश मे मंहगाई चरम पर है। मोदी के 7 साल का कार्यकाल नाकामियों से भरा हुआ है। आज देश मे अघोषित आपातकाल की स्थिति है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार केवल अंबानी और अडानी की सरकार है। धरना प्रदर्शन के आयोजन कर्ता शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस में हुई भारी बढ़ोतरी से हर वर्ग दुखी है। धरने में वरिष्ठ कांग्रेसी सुदेश दुबे साथी, शहर उपाध्यक्ष देवाशीष घोष, शमशेर केटी, शहर महामंत्री शिव शंकर कश्यप, काजू महराज, कोषाध्यक्ष नसीम खान, एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल,सुबोध केसरी, सुभाष ठाकुर, अखिलेश गुप्ता, अपूर्व तिवारी, अनुराग पांडे, वैभव शुक्ला, केशव गोरख, ओम कश्यप, करम गोरख, अनुनय सिंह, उमेश वर्मा, गुलशन सोन, अनिल पांडे, हसन अली, कंवलजीत चावला, अमीन मुगल, रिंकू छाबड़ा, पिंकल देवांगन, नवदीप शर्मा, विनोद कछवाहा, आलोक वर्मा, छोटू मोइत्रा, संजय यादव, राजू यादव, पार्थो शाह आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here