बिलासपुर। एसईसीएल वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में शनिवार को श्रद्धा महिला मण्डल ने शरद सतरंगी मेले का आयोजन किया। इस मेले में साड़ी, रूचिकर व्यंजनों, चाय, आभूषणों, जायका मसालों आदि के साथ अनेक मनोरंजक स्टाल लगाये गए थे।
मेले का उद्घाटन श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्ष पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्ष सुमन झा, संगीता शर्मा, शीनू निगम व पिंकी प्रसाद ने किया। अध्यक्ष पुष्पिता पण्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल निरंतर जनहित के कार्यों में अपना सक्रिय योगदान देता रहा है। इन कार्यों के सकारात्मक परिणाम साफ देखने के लिए मिलते हैं। इनके माध्यम से महिला मण्डल की बहनें सामाजिक सरोकार का दायित्व भी निभाती हैं। उन्होंने शरद सतरंगी मेले के आयोजन हेतु सभी सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि इस मेले से अर्जित आय का उपयोग कल्याण कार्यों में किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की सचिव इंदु गौर, सहसचिव सरोजा नायक, आभा रंजन, रीना आजाद, कोषाध्यक्ष अनिता राव व अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहीं। लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मेले का लुफ्त उठाया।