तखतुपर। कोरोना वायरस की लड़ाई में प्रथम पंक्ति पर कार्य कर रहे लोगों को भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सम्मानित कर रहे हैं। इस कड़ी की शुरूआत में भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय ने नागरिकों से हस्ताक्षरित एक अभिनन्दन व सम्मान पत्र पुलिस विभाग को सौंपा।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने राष्ट्रहित और कर्तव्य में खरा उतरते हुए कोरोना वायरस को नियंत्रित करने का कार्य किया है उनका सम्मान करना हमारा फर्ज है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय सहित प्रदीप कौशिक, शिव देवांगन, चंद्रकांत द्विवेदी, लव पांडेय, माधव देवांगन, सुरेन्द्र कोशले,  नयनलाल साहू, सुरेश शर्मा,  विश्वनाथ यादव, कोमल ठाकुर, ज्ञान सिंह ठाकुर, ओंकार सोनी, इस्लाम अंसारी, बसंत सोनी,  अजय यादव,  नर्मदा धुरी,  डॉ नवीन पाली, मोनु सेमर, राजेश सोनी, इस्लाम अंसारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here