बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पुराने उच्च न्यायालय भवन प्रांगण में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति पी.सैम कोशी, न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, न्यायमूर्ति आर.सी.एस.सामंत, न्यायमूर्ति पी.पी.साहू, न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, न्यायमूर्ति विमला सिंह कपूर, न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति एन.के. व्यास एवं  न्यायमूर्ति एन.के. चन्द्रवंशी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी, रजिस्ट्रार (विजिलेंस) संजय जायसवाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी,  छत्तीसगढ़ राज्य ज्यूडिशियल एकेडेमी के निदेशक के.एल. चरयाणी एवं अन्य अधिकारी, जिला न्यायालय बिलासपुर की जिला न्यायाधीश सुषमा सावंत सहित जिला न्यायालय बिलासपुर के समस्त न्यायिक अधिकारी,, महाधिवक्ता कार्यालय के पदाधिकारी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल अवर सचिव द्विजेन्द्रनाथ ठाकुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव डॉ. सुमीत कुमार सोनी, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव, अधिवक्ता संघ जिला न्यायालय बिलासपुर के पदाधिकारी,  पेनल लायर्स एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित थे। कोरोना महामारी काल को देखते हुए ध्वजारोहण समारोह सोशल डिस्टेसिंग एवं शासन द्वारा निर्धारित अन्य मापदंडों का पालन करते हुए किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here