Home अपडेट रश्मि सिंह को ध्वजारोहण का मौका मिला, महिलाओं के लिए गर्व की...

रश्मि सिंह को ध्वजारोहण का मौका मिला, महिलाओं के लिए गर्व की बात- सीमा पांडेय

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय व अन्य नेत्रियां (फाइल फोटो)

बिलासपुर। जिला महिला शहर कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा पांडेय ने गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर स्थित पुलिस ग्राउन्ड में ध्वजारोहण के लिए तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ठाकुर का चयन करने पर कांग्रेस सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि विधायक रश्मि सिंह ने बिलासा की धरती पर जन्म लिया है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. रोहणी बाजपेयी की सुपुत्री हैं। यह गर्व की बात है कि आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

NO COMMENTS