बिलासपुर। विगत 55 वर्षों से समर्पण के साथ मानव सेवा कर रही लायंस क्लब बिलासपुर की सत्र 2019-20 के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें लायन हरजीत सिंह छाबड़ा को चेयरमेन चुने गए।

नामिनेशन कमेटी के चेयरमेन नरेन्द्र पाल सिंह गांधी, को-चेयरमेन ला.देवेन्द्र टुटेजा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें पूर्व अध्यक्ष – प्रकाश अग्रवाल, प्रथम उपाध्यक्ष – सीए दिनेश अग्रवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष अरविंद दीक्षित, तृतीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा, सचिव – मोहन होनप, सह-सचिव एस.आर.साहू, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह गंभीर, सह-कोषाध्यक्ष विजयकांत तिवारी, पीआरओ महेन्द्र गंभीर, टेमर श्रीकांत सहारे, टेल ट्विस्टर- सुनील मारदा एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।सभा में पूर्व सत्र की गतिविधियों की जानकारी सचिव रौनक अग्रवाल ने दी। आगामी सत्र की गतिविधियों की जानकारी प्रकाश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल ने दी।

सभा में उपस्थित लायन हरीश केडिया, किशन बुधिया, बी.एस.गंभीर, दिलीप भंडारी, असितपाल सिंह जुनेजा, डॉ. आर.के.खेत्रपाल, मोहम्मद नफीज, संजय कोठारी, विनोद मित्तल, मनजीत सिंह अरोरा, नरेश लिखमानिया, अरविंद दीक्षित, अशोक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजीत पाल सिंह जुनेजा, आर.के.सोनी, राकेश पाण्डेय, चरनजीत सिंह गंभीर, अनिल अग्रवाल, जी.एम.गुप्ता, आर.के.अग्रवाल, मुकेश महलवाला, उमेश मुरारका, इत्तेफाक सागरी, डॉ. अरूण शुक्ला, राकेश सखूजा, अजय अग्रवाल, शैलेश बाजपेयी आदि उपस्थित थे।

जलियावाला बाग के मृतकों को श्रद्धांजलि

13 अप्रैल जनरल डायर के नेतृत्व हुए अमृतसर पंजाब स्थित जलिवाला बाग में सभा में उपस्थित लोगों की निर्मम हत्याकांड को 100 वर्ष पूर्ण हुए। 13 अप्रैल को लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्ताशय की जानकारी लायन मनजीत सिंह अरोरा द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here