बिलासपुर। नये सत्र से शालाओं में अंग्रेजी, तकनीकी तथा रोजगारन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित करने की तैयारी को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तारबाहर, लाल लाजपतराय शाला तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल का भ्रमण किया।
इस सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, लोक शिक्षण संचालक जितेन्द्र शुक्ला, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, संयुक्त संचालक आर.एस. चौहान, एस के सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव, सहायक संचालक संदीप चोपड़े, आईटीआई और विभिन्न शालाओं के प्राचार्य भी उपस्थित थे।
रायपुर। हिमाचल प्रदेश के शिमला से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक साथ फ्लाइट्स...