लोमहर्षक वारदात  से सिहर गया चकरभाठा

पत्नी और दो बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर आरोपी फरार हो गया है। आरोपी फेरी लगाकर मनिहारी सामान बेचा करता है। घटनास्थल का मुआयना करने पर पुलिस ने पाया है कि हत्या बड़ी आसानी से की गई है, वारदात से पहले किसी तरह का संघर्ष नहीं हुआ है।

आज सुबह चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि चकरभाठा वार्ड नम्बर 7 स्थित एक घर में तीन लोगों की हत्या की गयी है। इसके तत्काल बाद चकरभाठा थाना प्रभारी कलीम खान ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद एडिशनल एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि घर का मालिक अमजद फरार है और उसी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमजद खान चकरभाठा थाना क्षेत्र के सत्तर खोली वार्ड 7 में रहता है। अमजद की पत्नी का नाम सरीका बेगम उम्र 35 साल है। बच्ची का नाम अंजुम निशा उम्र 11 साल और बच्चे के नाम आफ़ताब उम्र 8 साल है। अमजद घूम-घूम कर मनिहारी का काम करता है। एइिशनल एसपी नीरज चन्द्राकर ने बताया कि घटना देर रात की है। जब उसकी समय पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे। पत्नी समेत दोनों बच्चों के गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान हैं। उसने धारदार हथियार से पत्नी और दोनों बच्चों का गला रेत दिया। जिसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमजद फिलहाल फरार है। बताया जा रहा कि गला रेतने के पहले दोनों पति-पत्नी के बीच किसी का प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here