बिलासपुर। तेलीपारा निवासी तोलाराम आहूजा ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया है। उन्होंने दुनिया से जाने के बाद भी लोगों की मदद करने के लिये यह निर्णय लिया है।

नेत्रदान व देहदान के लिए सतत् सक्रिय संस्था ‘हैंड्स ग्रुप’ की मुहिम से प्रेरित होकर उन्होंने देहदान की घोषणा की। वे धनराज व लक्की आहूजा के पिता तथा हैंड्स ग्रुप के सदस्य अविनाश आहूजा के चाचा हैं। हैंड्स ग्रुप ने उनके इस कदम की सराहना की है। हैंड्स ग्रुप के माध्यम से अब तक 10 देहदान और लगभग 259 नेत्रदान हो चुके हैं। हैंड्स ग्रुप के नाम पर संगठन ने एक मोबाइल एप भी बनाया है जिसमें विभिन्न ग्रुप के लगभग 2000 रक्तदाताओं की सूची उपलब्ध है। ग्रुप द्वारा लोगों स फोन पर बात कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है। रक्तदाताओं को घर से लाने ले जाने की सुविधा भी ग्रुप द्वारा दी जातीहै। अब तक ग्रुप ने 80 लोगों का रक्तदान कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here