बिलासपुर। विश्व रंग कार्यक्रम के तहत डॉ.सी. वी. रामन विश्वविद्यालय की पुस्तक यात्रा रविवार 8 सितंबर को अपने पहले पड़ाव मुंगेली पहुंची।  नगर आगमन पर स्थानीय लोगों साहित्यकारों और विद्यार्थियों ने पुस्तक यात्रा का उत्साह से स्वागत किया।  इसके बाद नगर  पालिका परिषद भवन, मुंगेली में एक विशाल पुस्तक  और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई।

इस अवसर पर डॉ. सी वी रमन विश्वविद्यालय और वनमाली सृजन पीठ मुंगेली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र छात्राओं सहित स्थानीय रचनाकारों ने रचना पाठ किया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब मुंगेली के अध्यक्ष अनिल सोनी, विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार लोकेश कुमार थिते, नगर पालिका परिषद मुंगेली के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमेंद्र गोस्वामी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पुस्तक यात्रा समन्वयक योगेश मिश्रा, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी किशोर सिंह, वनमाली सृजन केंद्र मुंगेली के अध्यक्ष डॉ अजीज रफीक और मुंगेली केंद्र के प्रभारी प्रदीप पांडे ने  साहित्यकारों और  प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर  छात्र-छात्राओं ने  रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। स्कूल और  महाविद्यालय से आए छात्र छात्राओं को  पुस्तक टीम  में आए सदस्यों ने  प्रदर्शनी  मैं लगाए गए महान विभूतियों और पुस्तक के संबंध में  विभिन्न जानकारियां भी प्रदान की।  कार्यक्रम के दौरान यहां साहित्यकारों विद्यार्थियों और वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया गया। यह पुस्तक यात्रा अपने दूसरे पड़ाव पर कवर्धा पहुंचेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here