रायपुर/ रायगढ़। जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ेली में शराबी पति की मारपीट से तंग आकर केरोसीन से नहाकर आग लगानेे वाली महिला की मौत हो गई। केरोसीन से नहाकर आग लगाने वाली इस महिला का इलाज रायगढ़ के केजीएच अस्पताल में चल रहा था। महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

सरंगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ेली गांव में बीना सिदार नामक महिला ने केरोसीन से नहाकर आग लगा ली थी। उसने अपने शराबी पति लोचन सिदार की रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर ऐसा कदम उठाया था। उसे जली हालत में केजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका ने अपने बयान में पति पर लगाए थे ये आरोप

मृतका बीना सिदार ने अपनी मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान में अपने पति पर तमाम आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि उसका पति शराब के नशे का आदी है। नशे की हालत में वो आए दिन पत्नी को पीटता था। इस रोज-रोज की मारपीट से वो तंग आ चुकी थी। उसने अपनी इहलीला समाप्त करने का मन बना लिया। इसी दौरान उसके पति ने जब उसे एक दिन पीटा तो तैश में आकर बीना ने केरोसीन का डिब्बा अपने सिर पर उड़ेल लिया। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। उसे इलाज के लिए रायगढ़ के केजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here