Home अपडेट गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर आज नगर कीर्तन, शहर के...

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर आज नगर कीर्तन, शहर के प्रमुख मार्गों पर आकर्षक झांकियों के साथ होगा भ्रमण

प्रकाश पर्व पर दयालबंद गुरुद्वारा में उपस्थित महिलाएं।

बिलासपुर। सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव का पांच दिवसीय समारोह आज से प्रारंभ हो रहा है। समारोह को यादगार बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं।

शुक्रवार सुबह 10 बजे सिक्ख समाज के नवयुवक दयालबंद गुरुद्वारा से बाइक रैली निकालेंगे, जो पूरे शहर का भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा दयालबंद पहुंचेगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के प्रधान अमरजीत सिंह दुआ एवं पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह गंभीर ने बताया कि  शुक्रवार की सुबह 9 बजे विशाल नगर कीर्तन  कवर्धा से पांडातराई ,  पण्डरिया, फास्टरपुर , मुंगेली , तखतपुर होते हुए दो बजे गुरुद्वारा श्री कलगीधर 27 खोली बिलासपुर पहुंचेगा। नगर कीर्तन का जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।

यह भी देखें- गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व कल से, जोर-शोर से तैयारी, पांच  हजार लोग जुटेंगे ननकाना साहिब की छवि वाले पंडाल में

श्री कलगीधर गुरुद्वारा 27खोली में कीर्तन दीवान एवं लंगर के उपरांत तीन बजे नगर कीर्तन दयालबंद के लिये निकलेगा। यह देवकीनंदन चौक से गोलबाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक होते हुए गांधी चौक फिर दयालबंद गुरुद्वारा पहुंचेगा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गये हैं। रास्ते में बच्चे गतका और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी करेंगे। शहर की अन्य समितियां भी स्वागत की तैयारी में हैं। गांधी चौक को पंजाबी युवा समिति ने गुब्बारों से सजाया है। यहां एलईडी स्क्रीन पर गुरुनानक देवजी की जीवनी और शबद कीर्तन होगा। नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जायेगा और आतिशबाजी की जायेगी। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया जायेगा। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। नगर कीर्तन में झांकियां, पारम्परिक नृत्य, बग्घी, घोड़े आदि का भी आकर्षण रहेगा। गुरुनानक स्कूल परिसर बनाये गये भव्य पंडाल में नगर कीर्तन का समापन होगा और शाम सात बजे से रात 11 बजे तक कीर्तन दीवान रखा गया है।

NO COMMENTS