छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में निर्णय

बिलासपुर। रायपुर में स्कूल और चंद्रपुर में हॉस्पिटल के निर्माण के लिए श्री अग्रसेन माधवी चैरिटेबल ट्रस्ट के गठन का निर्णय छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया।

कुम्हारी के पास अविनाश ट्विन सिटी में सर्व सुविधा युक्त स्कूल स्कूल के लिए अविनाश ट्विन सिटी के पार्टनर अरुण सिंघानिया एवं सुनील अग्रवाल  ने 2 एकड़ जमीन देने की घोषणा की। चंद्रपुर में हॉस्पिटल का निर्माण मां चंद्रहासिनी ट्रस्ट के सहयोग से किया जाएगा।

कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि 7 और 8 जनवरी को कोरबा में अगला प्रांतीय अधिवेशन व अग्र अलंकरण समारोह होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए उपाध्यक्षों को प्रत्येक जिले में इकाई गठित करने की जिम्मेदारी दी गई। समाज के द्विपक्षीय मामलों के निपटारे के लिए प्रदेश स्तरीय पंचायत समिति बनाने की भी घोषणा की गई। संगठन की सदस्यता के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सूरत मे हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों से भी अवगत कराया गया।

प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में 150 सदस्य शामिल हुए जिनमें महिलाएं और युवा भी थे। सभा का सफल संचालन महामंत्री मनोज अग्रवाल एवं चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने किया।

सभा की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल थे। अन्य उपस्थित सदस्यों में संस्था के संरक्षक जयदेव सिंघल, प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष द्वय राजेंद्र अग्रवाल राजू एवं अशोक मोदी कोरबा, अग्रसेन माधवी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्लेटिनम ट्रस्टी अरुण सिंघानिया, संस्था के प्रमुख सलाहकार राधेश्याम बंका , महिला प्रांतीय अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, युवा प्रांतीय अध्यक्ष आशीष सेक्सरिया, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़

राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here