Home अपडेट आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी बनी; शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवाओं के लिए...

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी बनी; शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवाओं के लिए काम करने पर जोर

आम आदमी पार्टी की बैठक।

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की राज्य समिति के द्वारा नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रथमेश मिश्र की अध्यक्षता में राज्य समिति के निर्देश पर आम आदमी पार्टी बिलासपुर जिले के सदस्यों की आम बैठक रखी गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से आए प्रफुल्ल बैस उपस्थित थे। सदस्यों की आम सहमति से जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव हुआ।

चुनाव में निम्न सदस्यों को विभिन्न पदों पर लिया गया- संगठन मंत्री- डी डी सिंग, सचिव- विनय जयसवाल, कोषाध्यक्ष- संजय अग्रवाल, मीडिया इंचार्ज- इरफान सिद्दीकी, सोशल मीडिया इंचार्ज-  इंजीनियर अरविंद पांडेय।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनमें बिलासपुर से रेखा भंडारी, बिल्हा- संजय श्रीवास, कोटा- अनवर सिद्दीकी, मस्तूरी- पूरनसिंग ठाकुर, तखतपुर- जानिक राम साहू, मरवाही- राजेश्वर सिंग साधना तथा बेलतरा से सुनंदा वर्मा शामिल हैं। जिला समिति में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों की जिम्मेदारी हेतु कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। कार्यकारिणी में देवेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी टंडन, अनुभा शर्मा, राधा श्रीवास, संतोष शुक्ला, सूर्यकांत निर्मलकर तथा नागेश्वर मिश्रा लिए गये हैं। राज्य समिति की राजनीतिक प्रशिक्षण समिति के सदस्य प्रफुल्ल बैस द्वारा बिलासपुर जिले में राजनीतिक प्रशिक्षण समिति के सदस्यों के रूप में शिवनाथ केशरवानी और सुरेश बाबू पचौरी को चयनित किया। उपस्थित सदस्यों द्वारा उपरोक्त कार्यकारिणी सदस्यों का चयन प्रफुल्ल बैस के निर्देशन में बहुमत से किया गया।

जिला अध्यक्ष प्रथमेश ने अपने उद्बोधन में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जन सुविधाओं के लिए काम करने के लिए सदस्यों से आगे आने के लिए कहा।  बैठक को नंद कश्यप, राजकुमार अग्रवाल, प्रफुल्ल बैस, नागेश्वर मिश्रा, शिवनाथ केशरवानी व  सुरेश पचौरी ने भी संबोधित किया।

बैठक में आम आदमी पार्टी के सहयोगी एवं सलाहकार समाजसेवी नंद कश्यप एवं राजकुमार अग्रवाल के अलावा अरविंद पांडे, रामकुमार गंधर्व, विजयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, नरेश कुमार साहू, राधेश्याम भोई, सूरजकांत, संजय भास्कर, शिखर टुटेजा, लमेश कर्माकर, विष्णु प्रसाद कश्यप, कमलेश सोनी, अनिल, परमानंद साहू, शेखर, सूरज पात्रे, संजय भास्कर, परदेशी राम यादव, संजय कुमार श्रीवास, शम्भू कुमार साहू, शरद इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

 

NO COMMENTS