नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मशहूर स्टार और नेता खुशबू सुंदर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खुशबू सुंदर ने अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई है। बता दें कि इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी के ही नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी में बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर खुद को दबाए जाने का आरोप लगाया है।

बता दें कि खुशबू सुंदर ने साल 2010 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने सक्रिय रूप से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2010 में डीएमके पार्टी में शामिल होकर की। इसके चार साल बाद ही खुशबू सुंदर ने डीएमके छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। साल 2014 में वह सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here