बिलासपुर। सांसद अरुण साव ने भाजपा कार्यालय में बिलासपुर मध्य मंडल के मंडल स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला में कहा कि केन्द्र सरकार ने तीसरी लहर को देखते हुए पूरी तैयारी कर रखी है। तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना है। आज इसकी जरूरत है।

साव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत भी जूझ रहा था। कोरोना का कोई इलाज नहीं था। प्रथम लहर में चीन में तबाही मचा रखा था। दूसरी लहर ने भारत में भी समस्या विकराल हो गई। मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने इसके लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ वैज्ञानिको, डॉक्टरों से लगातार सम्पर्क एवं बात कर इस दिशा में काम प्रारंभ हुआ। इस कदम में देश की जनता ने साथ दिया, कोरोना संक्रमण रोकने में बहुत हद तक सफलता प्राप्त की आज कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के आह्वान पर देश भर के साथ-साथ बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य स्वयंसेवक लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आज से कार्यशाला प्रारंभ हुआ है जो 30 अगस्त तक जिले के प्रत्येक मंडल में स्वास्थ्य स्वयंसेवको को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.रजनीश पाण्डेय ने कोरोना की सामान्य जानकारी व कोविड अनुकूल व्यवहार विषय पर विस्तार से बताया। डॉ.सुरेश वर्मा ने रोग प्रतिरोधक क्षमता किस तरह बढाया जा सकता है इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। के.के. बेहरा ने योगासन क्रिया से कोरोना से बचने के उपाया बताये। पवन सिंह ने आईटी विभाग द्वारा सोशल मीडिया की जानकारी प्रदान की।

बैठक का संचालन बिलासपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर व आभार विकास मिश्रा ने व्यक्त किया। प्रशिक्षण में भाजपा मंडल प्रभारी राजेश मिश्रा, श्रीकांत सहारे, दुर्गा सोनी, योगेश बोले, प्रभा तिवारी, रजनी सोनी, आशीष मिश्रा, सागर श्रीवास, ओंकार यादव, गगन सिंह, मनीष दीक्षित, नुसरत खान, स्वेहेला खान, सचिन सोनी, संजय केशरवानी, अवि साहू, अंजू देवांगन, दीपक साहू, शंकर अहिरवार, अशोक मानिकपुरी, माया शेष, मनीष पाठक, शशि यादव, सावित्री कैवर्त, सुदर्शन रजक, हैली आनंद, सुखदेव रजक, रामेश्वर भोई, बिछिया भोई, महेश देवांगन, अंजली राठौर, विन्दा कश्यप, मीना दत्ता, राजेश गुप्ता, भागवती कुशवाहा, स्मृता बोले, योगेश बोले, ओंकार नाथ, आदित्य यादव, अंकित पाठक, अनुरागनी कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here