बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल में वित्तीय वर्ष 2021-22 में निर्धारित माल ढुलाई के लक्ष्य को 7 फरवरी को हासिल कर लिया। आय के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल ने 15795.90 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।

मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने बताया कि माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह से उपभोक्ताओं को सुविधायें दी गई हैं। साथ ही बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के माध्यम से पारंपरिक के अलावा नई वस्तुओं का परिवहन भी अब किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की परिवहन से संबंधित शिकायतों, समस्याओं का निदान भी तत्काल किया जा रहा है। दूसरी ओर मालगाड़ियों की गति में भी वृद्धि की गई है गति में सुधार से सभी हितधारकों के लागत की बचत हो रही है। रेलवे मंडल ने 30 नवंबर 2021 को 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने का कीर्तिमान 244 दिन में पूरा कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here