बिलासपुर। दुर्ग छत्तीसगढ़ के 200 श्रद्धालु लॉकडाउन के बाद उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तीन दिन से फंस गये थे। वे बुधवार की रात तीन बसों में कोनी बाईपास पहुंचे। रास्ते में उनके आहार इत्यादि की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। यहां आने पर विधायक शैलेष पांडेय के निर्देश पर उन्हें भोजन, पानी, फल, ब्रेड आदि का वितरण किया गया और सकुशल गंतव्य दुर्ग के लिए रवाना किया गया।
विधायक पांडेय ने बुधवार को मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली घर-घर जाकर मरीजों की जांच करने वाली टीम की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here