बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने बीते 19 अगस्त को राजकिशोरनगर के अटल आवास में घर में घुसकर किये गये बलवा के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। वारदात के पीछे प्रार्थी और हमलावर की मां के बीच हुआ विवाद सामने आया है।

घटना के दिन प्रार्थी संजय जायसवाल के घर पर लाठी, रॉड लेकर आरोपी पांच छह की संख्या में घुस गये थे। उन्होंने प्रार्थी के सिर पर लोहे की पाइप, राड, लाठी से प्राणघातक हमला किया और कार में तोड़फोड़ की। परिजन गंभीर हालत में उसे थाने लाया गया और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 427, 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया। डॉक्टरी मुलाहिजे के बाद धारा 307, हत्या का प्रयास व 147, 148 की धारा भी जोड़ी गई। आरोपियों की सघन तलाशी के बाद वारदात में शामिल तीन आरोपी पन्ना सिंह ठाकुर (30 साल), सुनील यादव (22 साल) तथा विशाल सिंह (20 साल) को पुलिस ने खोजबीन के बाद आज गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल गोविन्द सिंह व सुनील यादव की भी तलाश की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि प्रार्थी संजय जायसवाल की मां सुशीला जायसवाल से आरोपी पन्ना सिंह ठाकुर की मां सुशीला ठाकुर के साथ विवाद हुआ था। इसकी रिपोर्ट सुशीला ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। इसी का बदला लेने के लिये पन्ना सिंह और उसके साथियों ने संजय जायसवाल के घर पर घुसकर हमला किया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।

घर छोड़कर निकली बेटी को परिवार से मिलाया

सरकंडा पुलिस ने कल रात से गायब 18 साल की एक लड़की को उसके परिवार से मिलवाया। राजकिशोरनगर के बीएसएनएल टॉवर के पास यह उक्त नवयुवती घर छोड़कर रात में निकल गई थी। परेशान परिजनों ने इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी। सरकंडा पुलिस ने संवेदनशीलता और सूझबूझ से काम लेते हुए उसकी तलाश में तत्परता दिखाई। वह बीएनएनएल टॉवर राजकिशोरनगर के पास मिल गई। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर परिजनों को के सुपुर्द किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here